गैस सिलिंडर फटने से आग बेकाबू, सपेटा में आवासीय भवन की रसोई में बड़ा हादसा – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

गैस सिलिंडर फटने से आग बेकाबू, सपेटा में आवासीय भवन की रसोई में बड़ा हादसा

विकासखंड मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित सपेटा गांव में एक आवासीय भवन की छत पर बनी लकड़ी की रसोई में आग लग गई, जिससे यहां सारा सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई।

भवन स्वामी जनक सिंह ने बताया कि आग से रसोई के अंदर रखा फ्रिज,बर्तन सभी जल कर राख हो गए। रसोई के अंदर गैस सिलिंडर फटने के बाद आग बेकाबू हो गई, जिससे रसोई के साथ लकड़ी का बना कमरा भी आग की चपेट में आ गया।

कमरे में रखी राजमा, गेहूं,चावल सहित अन्य खाद्य सामग्री भी जल कर नष्ट हो गई। राजस्व निरीक्षक शुखवीर असवाल ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक को घटना स्थल पर जा रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *