सीतामढ़ी के छात्र अक्षय कश्यप के स्टार्टअप ‘किताबवाला डॉट कॉम’ ने तीन बड़ी स्पर्धाओं में सफलता हासिल की – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

सीतामढ़ी के छात्र अक्षय कश्यप के स्टार्टअप ‘किताबवाला डॉट कॉम’ ने तीन बड़ी स्पर्धाओं में सफलता हासिल की

सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड स्थित गोसांईपुर के सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (SIT) के चौथे वर्ष के कंप्यूटर साइंस के छात्र अक्षय कश्यप का स्टार्टअप ‘किताबवाला डॉट कॉम’ ने तिहरी सफलता हासिल की है। उनका स्टार्टअप आईआईटी बॉम्बे के एंटरप्रेन्योरशिप सेल द्वारा आयोजित पिचिंग स्पर्धा ‘यूरेका 2024’ में चयनित हुआ है। साथ ही आईआईएम लखनऊ और ‘एमएसएमई हैकथॉन 4.0’ ने भी उनके स्टार्टअप को दूसरे राउंड के लिए चयनित किया है।

अक्षय ने बीटेक के दूसरे वर्ष से ही अपने स्टार्टअप पर काम शुरू किया था। वह अब तक लगातार अपने स्टार्टअप को आगे बढ़ा रहे हैं और इसे एक सशक्त दिशा देने में सफल हो रहे हैं। उनके स्टार्टअप का चयन यूरेका के जोनल राउंड में हुआ, जिसमें एशिया भर से 25,000 से अधिक स्टार्टअप्स ने पंजीकरण कराया था।

SIT के फैकल्टी इंचार्ज प्रो. निशांत कुमार ने बताया कि यूरेका एशिया का सबसे बड़ा एंटरप्रेन्योरशिप पिचिंग कार्यक्रम है, जिसमें अक्षय का चयन गर्व की बात है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार और मीडिया इंचार्ज डॉ. आशीष कुमार ने भी अक्षय के सफलता पर खुशी व्यक्त की और बताया कि किताबवाला डॉट कॉम का चयन आईआईएम लखनऊ के इनक्यूबेशन प्रोग्राम में भी हुआ है।
डॉ. सुनील कुमार ने आगे कहा कि अक्षय अब दूसरों के लिए नौकरी देने वाले बन गए हैं, जो कि आज के समय में बहुत बड़ा बदलाव है। उनके इस सफलता से न सिर्फ उनके संस्थान के छात्र प्रेरित होंगे, बल्कि अन्य युवाओं के लिए यह प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत होगा। उन्होंने यह भी बताया कि SIT में स्टार्टअप सेल की स्थापना की गई है, जो नए स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करता है। इस सेल की मदद से अब तक आठ स्टार्टअप्स को बिहार सरकार से 10 लाख रुपये का सीड फंड प्राप्त हुआ है, जिससे और भी युवा उद्यमिता की ओर प्रेरित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *