ब्रेकिंग: देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर पलटा कांवड़ियों से भरा ट्रक, तीन की हालत नाजुक – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

ब्रेकिंग: देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर पलटा कांवड़ियों से भरा ट्रक, तीन की हालत नाजुक

देहरादून: देहरादून-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ियों से भरा एक ट्रक सात मोड़ के समीप दुर्गा माता मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में चालक समेत कुल 28 कांवड़िए सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 आपातकालीन सेवा और सरकारी अस्पताल की एंबुलेंस की मदद से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय पहुँचाया।

इस हादसे में तीन कांवड़ियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें उच्च उपचार हेतु एम्स रेफर किया गया है। अन्य घायल कांवड़ियों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज राजकीय अस्पताल में किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी कांवड़िए हरियाणा के कैथल जिले से आए हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *