मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना लांच: सीएम भगवंत मान ने की शुरुआत, मिलेगी 10 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना लांच: सीएम भगवंत मान ने की शुरुआत, मिलेगी 10 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा

पंजाब सरकार ने आज मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ कर दिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने योजना की शुरुआत की। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। योजना के तहत राज्य के लगभग 65 लाख परिवारों को 10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।

राज्य में 800 से अधिक निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं। सरकारी अस्पतालों में इलाज पूरी तरह मुफ्त रहेगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यूथ क्लब के स्वयंसेवक घर-घर जाकर लोगों को टोकन वितरित करेंगे। कार्ड बनवाने के लिए नागरिकों को आधार कार्ड और वोटर आईडी लेकर निर्धारित केंद्रों पर पहुंचना होगा। इस योजना से पंजाब में स्वास्थ्य सुरक्षा और इलाज की पहुंच में सुधार होने की उम्मीद है।

सीएम ने इस बारे में एक्स पर लिखा-आज स्वास्थ्य क्षेत्र में पंजाब के लिए एक ऐतिहासिक दिन है।

आजादी के बाद से अब तक की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ आज से शुरू होने जा रही है। जो काम पिछली सरकारें कभी सोच भी नहीं सकीं, वह आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में करने जा रही है। यह भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है। बाकी विवरण जल्द साझा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *