देहरादून समेत कई जिलों में आज बरसेंगे बादल, IMD का पूर्वानुमान – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

देहरादून समेत कई जिलों में आज बरसेंगे बादल, IMD का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए बारिश, आकाशीय बिजली और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार 19 जून को देहरादून, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के कई इलाकों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका जताई गई है। इसके अलावा 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं, जिससे पर्वतीय इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम का यही रुख बना रह सकता है। 20 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। जबकि मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करते समय सतर्क रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *