Rudrapur News: छह दरोगा समेत सात पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

Rudrapur News: छह दरोगा समेत सात पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश

रुद्रपुर: जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक छह उप निरीक्षकों समेत सात पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती वाले स्थान पर रवाना होकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादलों के बाद अलग-अलग थानों और चौकियों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

महेश कांडपाल को रुद्रपुर कोतवाली में मिली जिम्मेदारी

आदेश के अनुसार उप निरीक्षक महेश कांडपाल, जो अब तक कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तैनात थे, का स्थानांतरण रुद्रपुर कोतवाली किया गया है। उन्हें एसएसआई द्वितीय, कोतवाली रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उप निरीक्षक मुकेश मिश्रा का तबादला कोतवाली गदरपुर से कोतवाली ट्रांजिट कैंप किया गया है। उन्हें ट्रांजिट कैंप में वरिष्ठ उप निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह रिंगवाल को कोतवाली सितारगंज से कोतवाली गदरपुर भेजा गया है।

खटीमा क्षेत्र में भी बदली जिम्मेदारियां

पुलिस विभाग के इस फेरबदल में खटीमा क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। उप निरीक्षक किशोर पंत, जो कोतवाली खटीमा में तैनात थे, को मझोला चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं मझोला चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राकेश राय का स्थानांतरण कोतवाली खटीमा किया गया है। इसके अलावा महिला उप निरीक्षक संतोषी का तबादला थाना झनकईया से कोतवाली खटीमा किया गया है।

महिला हेल्पलाइन से संबद्ध की गईं विनीता मेहर

तबादला आदेश के तहत कोतवाली रुद्रपुर में तैनात अपर उप निरीक्षक विनीता मेहर को महिला हेल्पलाइन रुद्रपुर से संबद्ध किया गया है। एसएसपी अजय गणपति ने सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वे बिना देरी किए अपनी नई तैनाती पर पहुंचकर आमद दर्ज कराएं और सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन शुरू करें।

पुलिसिंग को बेहतर बनाने की कवायद

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आमजन से जुड़ी पुलिस सेवाओं को प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *