पंजाब में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट, शाम 7 बजे तक इन जिलों में अलर्ट – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

पंजाब में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट, शाम 7 बजे तक इन जिलों में अलर्ट

पंजाब के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आज शाम 7 बजे तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं चंडीगढ़ में भी शाम के समय बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के मानसा, सुनाम, सरदूलगढ़, बुढलाडा, लहरागागा, मूनक, पातड़ां, मलोट, जैतो, श्री मुक्तसर साहिब, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल, बठिंडा, गिद्दड़बाहा, फाजिल्का, जलालाबाद, फरीदकोट, फिरोजपुर, जीरा, पट्टी, बलाचौर और होशियारपुर में भारी बारिश की संभावना है। इन इलाकों में बारिश के साथ मौसम अचानक खराब हो सकता है। विभाग ने आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा पंजाब के कई अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। अबोहर, मलोट, बठिंडा, गिद्दड़बाहा, फाजिल्का, रामपुरा फूल, जैतो, सरदूलगढ़, बुढलाडा, लहरागागा, मानसा और सुनाम समेत कई इलाकों में बारिश हो सकती है। संगरूर, बरनाला, तपा, धूरी, मलेरकोटला, मूनक, पातड़ां, तलवंडी साबो, श्री मुक्तसर साहिब, जलालाबाद, फगवाड़ा, बलाचौर, नवांशहर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल और होशियारपुर में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। अमृतसर के दोनों हिस्सों, बटाला, अजनाला, डेरा बाबा नानक, दसूहा, मुकेरियां, खरड़, चमकौर साहिब और रूपनगर में भी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही बाघा पुराना, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, जीरा, शाहकोट, पट्टी, सुल्तानपुर लोधी, तरनतारन और खडूर साहिब में भी बारिश हो सकती है। पंजाब में पिछले कुछ समय से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली और लोगों को गर्मी से राहत मिली। जालंधर, रोपड़, पठानकोट और लुधियाना समेत कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने 4 और 5 सितंबर को पंजाब के कई हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और चंडीगढ़ में आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर पूरी तरह थमने के आसार नहीं हैं। 9 सितंबर तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर बारिश की तीव्रता बढ़ने की भी संभावना है। लगातार हो रही बारिश से जहां तापमान में राहत मिली है, वहीं निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन और लोगों को मौसम के अपडेट पर नजर रखने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *