Dehradun News: गीता धामी ने छात्राओं से किया संवाद, महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आगाज – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

Dehradun News: गीता धामी ने छात्राओं से किया संवाद, महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आगाज

देहरादून:- उत्तराखंड में किशोरियों और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर प्रदेशव्यापी अभियान की शुरुआत की गई। सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे ‘महिला स्वास्थ्य जनजागरूकता एवं निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरण’ अभियान का शुभारंभ देहरादून के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड में किया गया। इस मौके पर गीता धामी ने बालिकाओं को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरित किए। साथ ही छात्राओं के साथ महिला स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता और इससे जुड़े जरूरी विषयों पर विस्तार से संवाद किया।

बालिकाओं से स्वास्थ्य और मासिक धर्म स्वच्छता पर बातचीत

कार्यक्रम के दौरान गीता धामी ने बालिकाओं से स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का ध्यान रखने और स्वास्थ्य से संबंधित जरूरी जानकारी को समझने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान छात्राओं ने मासिक धर्म और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर खुलकर अपनी बात रखी। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जागरूक रहने और किसी भी तरह की समस्या या भ्रम की स्थिति में सही जानकारी हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में पहुंचेगा अभियान

सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से शुरू किए गए इस अभियान को प्रदेश के सभी 13 जनपदों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत बालिकाओं को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने के साथ ही मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य किशोरियों और महिलाओं के बीच मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाना तथा आवश्यक स्वच्छता सामग्री तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने में सहयोग करना है।

मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से जुड़ा अभियान

आयोजकों के मुताबिक, यह अभियान 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को ‘युवा संकल्प दिवस’ के रूप में मनाए जाने और 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उनकी सेवा एवं जनकल्याण की प्रेरणा से शुरू किया गया है। कार्यक्रम में उत्तराखंड शासन के सचिव दीपक रौतेला, संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. सुनीता रतूड़ी, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रेमलता बौड़ाई समेत विद्यालय परिवार और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अभियान के जरिए प्रदेशभर में बालिकाओं तक सैनिटरी नैपकिन पहुंचाने के साथ मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *