Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

स्पीकर ऋतु खंडूरी ने एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स गरिमा जोशी को पौधा भेंट कर किया सम्मानित

एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स गरिमा जोशी से स्पीकर ऋतु खंडूरी ने की भेंट
स्पीकर ऋतु खंडूरी ने एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स गरिमा जोशी को पौधा भेंट कर किया सम्मानित
स्पीकर ऋतु खंडूरी से एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स गरिमा जोशी ने की भेंट
मई महीने में इटली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में रजत और कांस्य पदक जीतने वाली द्वाराहाट की बेटी गरिमा जोशी ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण से देहरादून में यमुना कॉलोनी स्थित उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने गरिमा जोशी को शाल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की|

गरिमा जोशी ने डिस्कस थ्रो में जीता कांस्य पदक
मई माह में इटली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स प्रतियोगिता के भाला फेंक में गरिमा ने रजत और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता था। इटली में पदक जीतने के बाद गरिमा ने एशियाई खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। द्वाराहाट के छतगुल्ला की रहने वाली धाविका गरिमा कुछ साल पहले एक दुर्घटना में घायल हो गई थीं। अब वे व्हील चेयर के सहारे तमाम प्रतियोगिताओं में भाग लेती हैं। गरिमा उत्तराखंड से एकमात्र एथलीट थीं जिनका इटली ग्रांड प्रिक्स के लिए चयन हुआ था।

गरिमा जोशी उत्तराखंड बेटी के लिए एक प्रेरणा
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने गरिमा जोशी के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटी युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है उन्होंने कहा कि गरिमा जोशी ने विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में रजत और कांस्य पदक जीत कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है| इस अवसर पर गरिमा जोशी के पिता एवं कोच भी मौजूद थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *