Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर करण माहरा ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने घंटाघर स्थित अंबेडकर पार्क में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

देहरादून में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

वहीं अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का कहना है कि मौजूदा समय में संविधान खतरे में है सभी कांग्रेस जनो ने संकल्प लिया है कि वह संविधान की रक्षा करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *