Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

राज्य सरकार ने बढ़ाई तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि

देहरादून:- महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली महिलाओं और किशोरियों को राज्य सरकार की ओर से तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है,  वहीं उत्तराखंड सरकार ने राज्य की वीरांगना तीलू रौतेली के नाम से दिए जाने वाले पुरस्कार की धनराशि बढ़ा दी है। अब इसे 31 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया गया है। वहीं, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की राशि में 30 हजार रुपये की वृद्धि कर दी गई है। अब इसे 21 हजार रुपये से बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद पुरस्कारों की राशि बढ़ाई गई है। आज मुख्यमंत्री धामी देहरादून में सर्वे चौक स्थित सभागार में 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं  को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। वहीं, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राज्य की वीरांगनाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन किया है। सरकार इनके सम्मान और सशक्तीकरण के लिए संकल्पबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *