मुख्यमंत्री धामी निरंतर सिलक्यारा में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन पर निगरानी बनाए हुए, एजेंसियों से भी ले रहे हर पल की अपडेट – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

मुख्यमंत्री धामी निरंतर सिलक्यारा में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन पर निगरानी बनाए हुए, एजेंसियों से भी ले रहे हर पल की अपडेट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिलक्यारा  में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन पर निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर गढ़वाल, आईजी गढ़वाल एवं बचाव में लगी एजेंसियों से सिलक्यारा में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की अपडेट ली।

आज इंदौर में एक कार्यक्रम में होने के बावजूद मुख्यमंत्री कमिश्नर गढ़वाल तथा आईजी गढ़वाल से निरंतर संपर्क में हैं  तथा सिल्क्यारा में संचालित हो रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की निरंतर अपडेट ले रहे हैं। साथ ही बचाव के कार्यों में लगी एजेंसियों से भी हर पल अपडेट ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने युद्ध स्तर पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए संबंधित अधिकारियों एवं बचाव एजेंसियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आज हमारे समक्ष बड़ी चुनौती आ खड़ी हुई है जिसका सामना हमें पूरी हिम्मत, हौसले और धैर्य से करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *