Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

Punjab: बिजली की तारें होंगी अंडरग्राउंड, अपने पैतृक गांव सताैज से सीएम मान ने किया प्रोजेक्ट का शुभारंभ

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद लोहे की भारी शटरिंग और निर्माण सामग्री नीचे आ गिरी। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर में मौजूद लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की।

घायलों को तत्काल उपचार के लिए श्री गुरु रामदास अस्पताल और सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार कुछ महिलाओं के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों का इलाज कर रही है और उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एडीसीपी अमनदीप कौर ने बताया कि घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि हादसे के समय लंगर हॉल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। शटरिंग गिरने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन संगत और प्रशासन के सहयोग से घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

एक घायल महिला ने बताया कि वह माथा टेकने के लिए कतार में खड़ी थी। इसी दौरान अचानक जोरदार झटका महसूस हुआ और वह जमीन पर गिर गई। होश आने पर उसे पता चला कि कई महिलाएं घायल हो चुकी हैं। महिला के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसके चलते डॉक्टरों को टांके लगाने पड़े।

हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति, स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन हादसे के कारणों की गहन जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *