Mandi Gobindgarh: गाड़ी ठीक कर रहे दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पुल से 40 फुट नीचे गिरने से मौत – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

Mandi Gobindgarh: गाड़ी ठीक कर रहे दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पुल से 40 फुट नीचे गिरने से मौत

मंडी गोबिंदगढ़ के स्थानीय चान्नण राम पेट्रोल पंप के निकट फ्लाईओवर पुल पर एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों भाई दोराहा जिला लुधियाना के रहने वाले हैं।जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति अपने टेंपो (पीबी-10-एफवी-4193) में पानी की टंकी लेकर सरहिंद की ओर से आ रहा था। जब वह चन्नण राम पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो वाहन अचानक खराब होकर बंद हो गया। इसके बाद चालक ने अपने भाई को फोन कर गांव रामपुर से बैटरी लेकर आने के लिए कहा। कुछ समय बाद उसका भाई अपनी ब्रीजा कार में बैटरी लेकर मौके पर पहुंच गया। दोनों भाई खराब वाहन को चालू करने का प्रयास कर रहे थे कि इसी दौरान सरहिंद की ओर से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई फ्लाईओवर से करीब 40 फुट नीचे जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

26 जून को कनाडा जाने वाला था हरजीत

मृतकों की पहचान जगजीत सिंह तथा हरजीत सिंह दोनों पुत्र अवतार सिंह, निवासी गांव रामपुर, तहसील पायल, थाना दोराहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हरजीत सिंह का परिवार कनाडा में रहता है और वह 26 जून को कनाडा जाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद हादसा हो गया।

आधी रात को हादसा

जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सहायक थाना प्रभारी तिलक राज ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *