Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

चारधाम यात्रा मार्गों पर स्थित स्वास्थ्य इकाइयों में 80932 श्रद्धालुओंने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया

चारधाम यात्रा के लिए संचालित राज्य कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक चार धाम यात्रा मार्गों पर स्थित स्वास्थ्य इकाइयों में 80932 श्रद्धालुओं ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया है। यात्रा के दौरान 411 घायल व्यक्तियों को आवश्यक  उपचार दिया गया और 375 श्रद्धालुओं को एंबुलेंस से तथा 31 को हेली एंबुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर पर रेफर किया गया है।

  1. यात्रियों की अत्याधिक संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 104 हेल्पलाइन को श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य संबंधित आवश्यकता के अनुसार अपडेट किया गया ताकि यात्रियों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र की जानकारी एवं वहां पर उपलब्ध सुविधाओं तक पहुंचने में आसानी हो सके।
  2. चार धाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग उन सभी यात्रियों के साथ निरंतर संपर्क में रहेगा, जिन्हें हेल्थ स्क्रीनिंग के उपरांत विषम स्वास्थ्य परिस्थितियों के अंतर्गत स्वयं के जोखिम पर उनसे अंडरटेकिंग प्राप्त कर आगे की यात्रा की अनुमति दी गई है।
  3. स्वास्थ्य विभाग 104 हेल्पलाइन के माध्यम से इन सभी यात्रियों के साथ संपर्क स्थापित कर सकेगा ताकि यात्रा के दौरान स्वास्थ्य खराब होने पर श्रद्धालु गण 104 हेल्पलाइन के माध्यम से राज्य कंट्रोल रूम पर संपर्क कर त्वरित चिकित्सकीय सहायता ले सकेंगे और संकट में आने पर श्रद्धालुओं की जीवन रक्षा हो पाएगी।
  4. स्वास्थ्य सचिव श्रीमती राधिका झा ने यात्रा से संबंधित सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हेल्थ स्क्रीनिंग केंद्रों पर उन सभी यात्रियों का विवरण / सूची तैयार कर ली जाए, जिनसे अंडरटेकिंग ली जा रही है और इस सूची को राज्य मुख्यालय पर उपलब्ध करा दी जाए, ताकि 104 हेल्पलाइन के माध्यम से विपरीत परिस्थितियों में श्रद्धालुओं श्रद्धालुओं की त्वरित सहायता की जा सके और उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने में  और मदद पहुंचाई जा सके।
  5. ऐसे यात्रियों जिन्हें स्वयं के जोखिम पर अंडरटेकिंग प्राप्त कर आगे की यात्रा की अनुमति दी गई है को हेल्थ स्क्रीनिंग के दौरान सलाह भी दी जा रही है कि यदि यात्रा के दौरान स्वास्थ्य खराब होता है तो तुरंत 104 हेल्पलाइन के माध्यम से चिकित्सकीय सहायता के लिए सूचित करें ताकि उन्हें तुरंत रेस्क्यू किया जा सके।
  6. ज्ञात है कि चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित सभी धर्मों के लिए 09 स्थानों पर हेल्थ स्क्रीनिंग की जा रही है जहां पर यात्रा आरंभ होने से आज तक 233286 श्रद्धालुओं की हेल्थ स्क्रीनिंग की गई है है जबकि 2346 यात्रियों से अंडरटेकिंग प्राप्त कर उन्हें स्वयं के जोखिम पर अग्रिम यात्रा की अनुमति दी गई है।
  7. सचिव स्वास्थ्य ने कहा कि ऐसे सभी यात्रियों की ट्रैकिंग की जानी जरूरी है ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की विपरीत स्वास्थ्य समस्या का सामना ना करना पड़े और ऐसी स्थिति में 104 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकेंगे और उन्हें त्वरित चिकित्सकीय सहायता देकर उनकी जीवन की रक्षा की जा सकेगी।
  8. दिए गए निर्देशों के बाद सभी जनपदों से अंडरटेकिंग प्राप्त यात्रियों की सूची 104 हेल्पलाइन के पास उपलब्ध रहेगी ताकि किसी भी प्रकार की कॉल प्राप्त होने पर संबंधित श्रद्धालुओं को उसकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार रेस्क्यू कर पर उपचार दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *