Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

बाहुबली अनंत सिंह ने नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद 2025 चुनाव लड़ने का किया ऐलान, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बाहुबली अनंत सिंह के मिलने के बाद राजनीतिक गलियारों में गर्माहट बढ़ गई है। यह गर्माहट बाहुबली अनंत सिंह के एक बयान की वजह से हुई है। बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह 2025 में होने वाले बिहार विधान सभा चुनाव में लड़ेंगे। उन्होंने आज इस बात का एलान किया है कि वह चुनाव लड़ेंगे। अनंत सिंह मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद उन्होंने यह कहा कि अब मैं खुद चुनाव लडूंगा। उनके यह कहने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि अगर अनंत सिंह जदयू से चुनाव लड़ते हैं तो राष्ट्रीय जनता दल की परेशानी निश्चित रूप से बढ़ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *