Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम सी डी एस जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि के अवसर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी उन्हें श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भारत के प्रथम सी डी एस जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि के अवसर पर देहरादून के कनक चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रथम रक्षा प्रमुख, उत्तराखण्ड के वीर सपूत जनरल बिपिन रावत देश का गौरव थे। सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने चार दशकों तक मातृभूमि की रक्षा में निस्वार्थ सेवा की। उन्हें सदैव असाधारण वीरता तथा साहस के लिए याद किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों से मुलाक़ात कर उनसे बातचीत की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी भी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *