Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्यमंत्री धामी ने कहा उत्तराखंड में ज़मीनों का दुरुपयोग न हो इसके लिए कानून में की जाएगी आवश्यक व्यवस्था

बीते दिन भू कानून अध्ययन समिति ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी, समिति ने अपनी रिपोर्ट में 23 संस्तुतियां दी, वहीं भू कानून समिति की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- “हमारी सरकार जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर है। उत्तराखंड में ज़मीनों का दुरुपयोग न हो इसके लिए कानून में आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।
उत्तराखंड में उद्योग लग सकें इसकी व्यवस्था भी की जाएगी। उद्योगों की स्थापना भी हो लेकिन प्रदेश में जमीनों की अंधाधुंध बिक्री भी न हो और जमीन खरीद का दुरुपयोग न हो इसके किए संतुलन बनाया जाएगा।
आर्थिक गतिविधियों को बनाए रखना है और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी करना है। भूमि भी प्राकृतिक संसाधन है। अतः इसका संरक्षण भी आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *