Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्यमंत्री धामी आज केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह उत्तराखंड की विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं के संबंध में उनसे चर्चा करेंगे। इसके बाद वह आगामी दिसंबर माह में उत्तराखंड में होने वाले वैश्विक निवेश सम्मेलन को लेकर निवेशकों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। रविवार को उन्होंने उत्तराखंड सदन में पार्टी कार्यकर्ताओं व गणमान्य व्यक्तियों के साथ अनौपचारिक मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही पार्टी नेताओं को दायित्वों के वितरण पर भी पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा कर सकते हैं। प्रदेश में दिसंबर के पहले पखवाड़े में वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *