Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

छावला इलाके में हैवानियत का शिकार हुई उत्तराखंड की बेटी के पिता से सीएम धामी ने की बात

छावला गैंगरेप :  दिल्ली के छावला इलाके में साल 2012 में पौड़ी जिले की 19 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप और हत्या की घटना हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट से दोषी साबित हुए तीन आरोपियों को बरी कर दिया था, जिसके बाद पीड़िता के परिजन काफी आहत हैं।

वहीं छावला इलाके में हैवानियत की शिकार हुई उत्तराखंड की बेटी के पिता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वस्त किया कि उत्तराखंड सरकार उन्हें न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़ी है। उन्होंने उन्हें हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जब भी दिल्ली आएंगे तो उनसे मुलाकात करेंगे। उच्चतम न्यायालय ने उत्तराखंड की बेटी के आरोपियों को बरी कर दिया था। सर्वोच्च अदालत के फैसले को लेकर दिल्ली से लेकर देहरादून तक प्रतिक्रिया है। राजनीतिक दल भी बेटी को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने को दिवंगत बेटी के पिता से दूरभाष पर बात की और उनका हाल चाल जाना।

छावला गैंगरेप: पीड़िता के पिता से बात करते हुए सीएम धामी
छावला गैंगरेप: पीड़िता के पिता से बात करते हुए सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि ऐसे समय में हम सब लोग आपके साथ हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने उच्चतम न्यायालय में इस प्रकरण को देख रही वकील चारू खन्ना तथा केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू से भी बात की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी है, न्याय दिलाने के लिये हम हर संभव प्रयास करेंगे। इस मामले में उत्तराखंड सरकार भी आपके साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कि जब भी वे दिल्ली आएंगे तो उनसे मुलाकात भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि इस प्रकरण में उन्हें न्याय दिलाने में जो भी मदद होगी, वह की जाएगी। बेटी के पिता ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *