Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

26 फरवरी की शिव बारात के लिए CM सोरेन को आमंत्रण, मुख्यमंत्री ने तैयारियों और सुरक्षा का लिया जायजा

श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर रांची के प्रतिनिधिमंडल ने CM हेमंत सोरेन से सपरिवार शिव बारात में शामिल होने का विनम्र आग्रह किया। वहीं, मुख्यमंत्री ने आयोजन की जरूरी व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री से पहाड़ी मंदिर रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

मुख्यमंत्री से उनके आवासीय कार्यालय में मिली महासमिति की टीम, जिसमें उन्होंने 26 फरवरी 2025 को होने वाले भव्य शिव बारात में सम्मिलित होने का आमंत्रण स्वीकार किया।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने महासमिति के सदस्यों से शिव बारात के आयोजन को लेकर तैयारियों की जानकारी ली और सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों पर विशेष बल दिया।

महासमिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को सपरिवार शिव बारात में शामिल होने का निमंत्रण दिया और बताया कि यह आयोजन भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम होता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *