Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने दिए आदेश, अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर नदियों अथवा खतरनाक स्थानों पर बनी हुई दुकानें, होटलों को हटवाया जाए

देहरादून:- रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में हुए हादसे के बाद पूरे गढ़वाल मंडल में एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलने जा रहा है गौरीकुंड में हुए हादसे में यह स्पष्ट हो गया की नदियों के किनारे रखे दुकाने बनाकर व अन्य माध्यम से अतिक्रमण कर पानी का रास्ता रोका गया।

जिससे यह बड़ा हादसा घटित हुआ कमिश्नर गढ़वाल और सचिव आपदा गौरीकुंड का प्रभावित इलाके का दौरा कर लौट आए हैं आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हादसे की बड़ी वजह है इसके अलावा रेस्क्यू काम में मौसम बाधा बन रहा है।

आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया है की टिहरी हरिद्वार जिले के जिलाधिकारियों को यह निर्देशित किया गया है कि नदियों का बहाव कम होने पर सर्च अभियान में तेजी लाई जाए साथ ही साथ सभी 7 जिलों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर नदियों अथवा खतरनाक स्थानों पर हुए अतिक्रमण को हटवाया जाए। आयुक्त का साफ कहना है की जीवन से बढ़कर कुछ नहीं है लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *