Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

75 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 75 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ नगर के मुख्य मार्गों पर भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा निकाली। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत एवं विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए।

वहां से देशभक्ति गीतों की धुनों पर नगर के ठाकुरद्वारा बस स्टैंड, मोहल्ला जोशियान, होली चौराहा, सुभाष चौक, लकड़ी मंडी चौराहा, गांधी आश्रम, ठाकुर मंदिर चौक, धर्मकांटा अफजलगढ़ रोड होकर हीरा गार्डन तक पदयात्रा निकाली।  नेता प्रतिपक्ष आर्य ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में सभी धर्म, संप्रदाय, सभी वर्गों को एक सूत्र में बांधने के लिए नौ से 15 अगस्त तक पूरे देश में पदयात्रा निकाल रही है। कहा कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। देश का युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा कि चीन ने 74 किमी अंदर हमारे देश की भूमि पर कब्जा कर एक गांव बसा लिया। नेपाल में भी ऐसा ही किया गया है। इसके बावजूद केंद्र सरकार मौन है। इस दौरान युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव नईम प्रधान, मो. आरिफ, डॉ. एमपी सिंह, राहुल गहलोत, आफताब अंसारी, मोइनुद्दीन मलिक, सर्वेश चौहान, शाहनवाज प्रधान, खेम सिंह प्रधान, इख्तियार अहमद बबलू आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *