Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

देहरादून बहुचर्चित रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में शहर कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता कमल विरमानी सहित 13 आरोपितों के विरुद्ध गैंगस्टर में किया मुकदमा दर्ज

देहरादून:- बहुचर्चित रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में शहर कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता कमल विरमानी सहित 13 आरोपितों के विरुद्ध गैंगस्टर में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों के विरुद्ध रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में कई मुकदमे दर्ज हैं। देहरादून के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के कई मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसआईटी गठित कर जांच करने के आदेश जारी किए थे।

इसके बाद आईपीएस सर्वेश पंवार के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की जांच की गई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में पुलिस ने 19 आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इनमें से सहारनपुर के भूमाफिया केपी सिंह की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपितों ने गिरोह बनाकर जमीनों के कूटरचित दस्तावेज तैयार करते हुए लोगों से धोखाधड़ी की।

आरोपितों की ओर से अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति के चिह्नीकरण की कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही सभी आरोपितों की अवैध संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। आरोपितों की संपत्ति का आकलन शुरू करवाया जाएगा।

इन्हें आरोपितों के विरुद्ध दर्ज किया गया मुकदमा

  1. कमल विरमानी निवासी ईदगाह रोड चकराता रोड, थाना कैंट (गैग लीडर)
  2. इमरान अहमद निवासी आकाश दीप कॉलोनी बल्लूपुर रोड, कैंट, देहरादून
  3. अजय सिंह क्षेत्री निवासी 21 गांधीनगर बल्लुपुर रोड कैंट, देहरादून
  4. रोहताश सिंह निवासी गुरु रोड पटेलनगर मूल निवासी पुनसिका, थाना रामपुरा, जिला रेवाड़ी, हरियाणा
  5. विकास पांडेय निवासी दुर्गा एंक्लेव बंजारावाला, पटेलनगर, देहरादून
  6. महेश चंद उर्फ छोटा पंडित निवासी पुष्पाजंलि जनता रोड सहारनपुर, उप्र
  7. अजय मोहन पालीवाल निवासी आर्दशनगर मुजफ्फरनगर, उप्र
  8. मक्खन सिंह निवासी ग्राम नगलिया खुर्द थाना माधव टाड़ा, जिला पीलीभीत, उप्र
  9. संतोष अग्रवाल निवासी ग्राम चाल खोवा बोगी बिल डिब्रूगढ़, असम वर्तमान निवासी ग्राम आमपुरी, थाना बिजनी जिला चिराग, बीटीएडी, असम
  10. दीपचंद अग्रवाल निवासी ग्राम चाल खोवा बोगी बिल डिब्रूगढ, असम वर्तमान निवासी छापरी वार्ड नंबर मानिकपुर, जिला डिब्रूगढ
  11. डालचंद निवासी नई बस्ती रेसकोर्स, नेहरू कॉलोनी, देहरादून
  12. विशाल कुमार निवासी शांतिनगर भोपा रोड कुकडा थाना नई मंडी, जिला मुजफ्फरनगर, उप्र
  13. सुखदेव सिंह निवासी कोटला अफगाना रोड शाहनेवाल, लुधियाना, पंजाब

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *