Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

Dehradun News: 5.50 लाख की स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर पर 12 मुकदमे

देहरादून:-  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 18.45 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत पुलिस ने 5.50 लाख रुपये से अधिक बताई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं। वहीं, सेलाकुई से पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ नशा तस्करी के अलावा अन्य आपराधिक मामलों में एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

विकासनगर में महिला आरोपी गिरफ्तार

विकासनगर पुलिस ने 30 अगस्त 2026 को कुंजा ग्रांट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मुन्नी (21), पुत्री स्वर्गीय मुख्तियार, निवासी ग्राम कुंजा ग्रांट, थाना विकासनगर, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 9.70 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। मामले में कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0 262/2026, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में पुलिस के अनुसार, महिला ने बताया कि वह स्मैक रुड़की से खरीदकर लाई थी और इसे स्थानीय नशे के आदी लोगों को बेचकर मुनाफा कमाने की योजना थी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वह पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है।

महिला का पूर्व आपराधिक मामला:

  • मु0अ0सं0 182/2025, धारा 8/21/29 NDPS एक्ट, कोतवाली विकासनगर

सेलाकुई में हिस्ट्रीशीटर 8.75 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा

दूसरी कार्रवाई थाना सेलाकुई पुलिस ने की। पुलिस ने पुरानी चौकी लेबर चौक के पास से अब्बार पुत्र अब्दुल अहमद को गिरफ्तार किया। उसके पास से 8.75 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, अब्बार पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है और उसके खिलाफ NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट, चोरी समेत विभिन्न धाराओं में 12 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी जमनपुर, सेलाकुई, देहरादून का निवासी है।

हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अब्बार के खिलाफ वर्ष 2014 से 2026 तक विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें NDPS एक्ट, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, चोरी और BNS की धाराओं से जुड़े मामले शामिल हैं। दून पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाना और नशे के अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क को तोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *