Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

पटाखों से हुई देहरादून की हवा जहरीले, पिछले साल के रिकॉर्ड टूटे

देहरादून में इस बार दिवाली पर पटाखों से हुए प्रदूषण ने पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दून के कई क्षेत्रों में एक्यूआई का स्तर 400 के पार हो गया। शहर में एक्यूआई को बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। दिवाली से ठीक पहले शनिवार की रात दून में औसत एक्यूआई 132 दर्ज किया गया था। दिवाली की रात आतिशबाजी से हुए धुएं ने एक्यूआई 400 के पार पहुंचा दिया। 24 घंटे में इस कदर वायु प्रदूषण बढ़ा कि एक्यूआई 268 बढ़ गया।

स्मार्ट सिटी ने शहर में 50 डिजिटल स्क्रीन लगाए हैं, जो आटोमेटिक डिवाइस के जरिए वायु गुणवत्ता सूचकांक की जानकारी देते हैं। स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम की रिपोर्ट के अनुसार दून शहर में सबसे अधिक वायु प्रदूषण घंटाघर, रेसकोर्स रोड, ओएनजीसी चौक और तहसील चौक पर दर्ज किया गया।

सुशांत पटनायक, सदस्य सचिव, उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट मंगलवार दोपहर तक आएगी। बोर्ड के डिजिटल स्क्रीन वाले क्षेत्रों में अधिकतम 272 एक्यूआई दर्ज किया गया है। विस्तृत रिपोर्ट आने पर अधिक जानकारी मिल पाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *