Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

लगातार बारिश के चलते लक्ष्मण झूला चौरासी कुटिया के पास गिरी दीवार

ऋषिकेश:-  उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश ने अपना कहर बरपाया हुआ है। आज सुबह ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला चौरासी कुटिया के पास एक दीवार गिर गई। मलबे में दो साधु दब गए। आनन-फानन आसपास के लोगों ने एक साधु को निकाल लिया, जबकि दूसरी की तलाश की जा रही थी। कुछ देर बाद एसडीआरएफ ने दूसरे साधु का शव बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण झूला चौरासी कुटिया के पास गुरुवार की सुबह साढ़े छह बजे एक दीवार गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में दो साधु आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इनमें से एक साधु को तो बचा लिया गया, लेकिन दूसरे साधु की मौत हो गई।
उधर, गंगा चेतावनी रेखा से पार पहुंच गई है। फिर भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। अलाउसमेंट कर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *