Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

चम्पावत उपचुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग हुआ सख्त

चंपावत उपचुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग सख्त हो गया है भारत निर्वाचन आयोग ने साफ तौर पर कहा है कि चुनाव तक एग्जिट पोल दिखाना सख्त मना है। उपचुनाव में धामी की किस्मत दांव पर लगी हुई है, चंपावत उपचुनाव कौन जीतेगा यह तो वक्त ही बताएगा, वहीं उपचुनाव को लेकर बीजेपी तैयारियां अपने जोरों पर है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद चम्पावत की 55 चम्पावत विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से उप निर्वाचन-2022 को दृष्टिगत रखते हुए कुछ निर्देश दिए गए हैं। 31  मई तक 07 बजे और अपराह्न 6 बजे के बीच उप निर्वाचन के संबंध में किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल का आयोजन करने तथा प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा इसके परिणाम के प्रकाशन या प्रचार-प्रसार करने पर प्रतिबंध होगा।

मतदान क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय पर समाप्त होने वाले 48 घंटों की अवधि के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या अन्य किसी मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबन्ध रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *