Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मधेपुरा पुलिस के 31 अधिकारियों पर एफआईआर, DGP ने जांच में देरी पर जताई नाराजगी

बिहार:-  मधेपुरा पुलिस ने अपने ही 31 पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई राज्य के DGP विनय कुमार के निर्देश पर की गई। जिससे पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। DGP ने आपराधिक मामलों की जांच में देरी पर नाराजगी जताते हुए सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया था कि वे उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएं, जो मामलों की जांच अधूरी छोड़कर फाइलें दबाकर बैठे हैं। आदेश के बाद मधेपुरा के एसपी ने विभागीय समीक्षा की, जिसमें कई अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई।

जिले के केवल टाउन थाना की समीक्षा में ही 31 पुलिस अधिकारियों की लापरवाही सामने आई। कई अधिकारियों ने 10 से 12 साल पुराने मामलों की जांच अधूरी छोड़ दी थी। एसपी की समीक्षा में यह भी सामने आया कि मधेपुरा सदर थाना में 2013 से 2019 तक के लगभग 100 मामलों की जांच अब तक पूरी नहीं हुई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) अकेले 36 मामलों की फाइलें दबाकर बैठा था।

मधेपुरा सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि केस संख्या- 230/25 दर्ज किया गया है। पुलिस पदाधिकारियों को बार-बार पत्र लिखकर जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इन सभी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है और उनके निलंबन से लेकर बर्खास्तगी तक की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। डीजीपी के इस कदम से बिहार पुलिस विभाग में सख्ती और अनुशासन लागू करने का स्पष्ट संदेश दिया गया है।

इन 31 पुलिस अधिकारियों पर दर्ज किया गया मामला
1. एसआई महेश कुमार यादव
2. एसआई रविश रंजन
3. गणेश प्रसाद
4. एएसआई बिंदेश्वर राम
5. एसआई गोपाल कृष्ण
6. एएसआई प्रेमचंद्र पासवान
7. एसआई सियावर मंडल
8. एसआई किशोर कुमार
8. एसआई उमेश पासवान
9. एसआई उमेश पासवान
10. एएसआई अनिल कुमार सिंह
11. एसआई अनंत कुमार
12. एसआई पशुपति सिंह
13. एएसआई विनोद कुमार मिश्रा
14. एसआई राजेश चौधरी
15. एसआई रामाश्रय शर्मा
16. एएसआई सुभाष चंद्र नारायण
17. एसआई लक्ष्मण राम
18. एसआई अशोक कुमार साह
19. एसआई प्रवीण ठाकुर
20. एएसआई मदन मोहन सिंह
21. एसआई नितेश कुमार
22. एएसआई नंदकिशोर सिंह
23. एएसआई चंदेश्वर राम
24. एसआई सत्येंद्र नारायण सिंह
25. एसआई सुरेश राम
26. एसआई महेश कुमार रजक
27. एसआई पशुराम दास
28. एसआई गंगा सागर
29. एसआई रविंद्र प्रसाद सिंह
30. एसआई नवीन कुमार सिंह
31. एसआई महेश कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *