Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

शासन ने इन दो अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के दिए आदेश

उत्तराखंड शासन ने दुग्ध संघ और राज्य सहकारी बैंक के दो पूर्व अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। विजिलेंस ने गोपनीय शिकायत के आधार पर इनकी प्राथमिक जांच की थी। जानकारी के अनुसार देहरादून दुग्ध संघ के पूर्व प्रभारी महाप्रबंधक मानसिंह पाल के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं की गोपनीय शिकायत मिली थी। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के भी आरोप थे। विजिलेंस ने करीब डेढ़ माह तक इस मामले में गोपनीय जांच की। तकरीबन डेढ़ महीने तक चली जांच के बाद विजिलेंस को शिकायतें सही मिलीं।

वहीं राज्य सहकारी बैंक के पूर्व महाप्रबंधक दीपक कुमार के खिलाफ भी इसी तरह की शिकायत मिली थी। विजिलेंस ने यहां भी गुपचुप जांच की तो शिकायतें सही मिलीं। इसके बाद विजिलेंस ने और गहनता से जांच के लिए शासन से अनुमति मांगी। इसी क्रम में बुधवार को मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की अध्यक्षता में सतर्कता समिति की बैठक हुई। इसमें दोनों अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *