Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

कश्मीर हमले के शहीदों के परिवारों को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी देंगे चार महीने का वेतन

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों के परिवारों के लिए अब झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी आगे आ चुके हैं। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए यह घोषणा की है कि शहीदों के परिवारों को वे अपना चार महीने का वेतन सौंपेंगे।

कश्मीर में हुए आतंकी हमले से देश स्तब्ध है और लोग हमले में मारे गए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। तमाम राजनीतिक दलों द्वारा आक्रोश मार्च और विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी द्वारा की गई यह घोषणा चर्चा का विषय बन गई है। मंत्री ने इंसानियत के नाते यह कदम उठाया है और कहा कि वह शहीदों के परिवारों के साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे शहीदों के परिवारों को अपना चार महीने का वेतन सौंपेंगे।

अंसारी ने कहा कि यह दुख की घड़ी है और इस समय हमें एकजुट होकर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र सरकार को अब पाकिस्तान के खिलाफ ठोस कदम उठाने होंगे। केंद्र सरकार और खुफिया तंत्र पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि खूबसूरत कश्मीर में जो भयावह स्थिति उत्पन्न हुई, उसमें केंद्र सरकार और खुफिया तंत्रों की नाकामी उजागर हुई। भारतीय नागरिक अपने परिवार के साथ कश्मीर पहुंचे थे लेकिन सुरक्षा की कमी के कारण उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। अगर वहां सेना मौजूद होती, तो यह घटना नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *