Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

रूद्रपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हर घर तिरंगा यात्रा में किया प्रतिभाग, कांग्रेस की तिरंगा यात्रा पर जमकर किया कटाक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महेंद्र भट्ट पहली बार रुद्रपुर पहुंचे, इस दौरान उन्होंने भाजपा द्वारा आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा में शिरकत की, तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने लोगों से अपील करते हुए लोगों से घरों में तिरंगा लगाने का आह्वान किया है, साथ ही उन्होंने कांग्रेस की तिरंगा यात्रा पर भी जमकर कटाक्ष किया।

नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट देर शाम रुद्रपुर पहुंचे, इस दौरान पहली बार जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया, आज सुबह उन्होंने संगठन द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शिरकत करते हुए लोगों से अपील की है की आजादी के अमृत महोत्सव के चलते 15 अगस्त तक प्रत्येक घर में तिरंगा लहराना चाहिए, उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता हर वार्ड और ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाल कर घरों में तिरंगा वितरित करेंगे। कांग्रेस की तिरंगा यात्रा पर कटाक्ष करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा देखना होगा की कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के घरों में तिरंगा लगता है या नहीं, उन्होंने कहा तिरंगा किसी राजनीतिक दल का नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *