Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

यूपी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विधायकों को 11 फरवरी को अयोध्या में रामलला के दर्शन का निमंत्रण दिया

यूपी:- विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विधायकों को 11 फरवरी को अयोध्या में रामलला के दर्शन का निमंत्रण दिया। एनडीए के विधायकों ने जय श्रीराम के नारे के साथ उनका समर्थन किया। वहीं, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के विधायक भगवान राम बुलाएंगे तब अयोध्या जाएंगे। सरकार या विधानसभा अध्यक्ष के बुलाने पर अयोध्या नहीं जाएंगे।
संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में अयोध्या में नवनिर्मित हवाई अड्डे का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की जगह महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट रखने का प्रस्ताव रखा। एनडीए के सभी विधायकों ने प्रस्ताव का समर्थन किया, जबकि प्रस्ताव के विरोध में एक भी मत नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *