Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

झारखंड: गिरिडीह में होली जुलूस के दौरान हिंसा, उपद्रवियों ने दुकानें-वाहन फूंके; कई घायल

झारखंड के गिरिडीह जिले में शुक्रवार को होली जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो गई। घटना में कई लोग घायल हो गए। इसके अलावा, कम से कम तीन दुकानों और वाहनों में कथित तौर पर आग लगा दी गई।

पुलिस के अनुसार, घटना घोरथंबा में उस समय हुई जब एक समूह ने होली के जुलूस का इलाके से गुजरने का विरोध किया, जिसके बाद झड़प हो गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया।

गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल ने कहा कि हम दोनों समुदायों की पहचान कर रहे हैं। इसके अलावा, लोगों की भी पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी को कोई बड़ी चोट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि झड़प के दौरान कुछ वाहनों में आग भी लगाई गई। वहीं, खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि इलाके में शांति बहाल करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

इसके अलावा, उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी ने कहा कि होली समारोह के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। जानकारी के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों ने कुछ वाहनों में आग लगाई है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *