Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

आकाशीय बिजली बनी आफत, नंदा नगर के सरपानी गांव में आकाशीय बिजली  गिरने से दो लोगों की मौत

चमोली:-  चमोली विकासखंड नंदा नगर के सरपानी गांव में आकाशीय बिजली  गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है, जो रिश्ते में देवर भाभी थे घटना देर रात की बताई जा रही है जनपद चमोली में देर रात नंदा नगर क्षेत्र में बारिश हुई इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार बताया गया कि दोनों सरपानी गांव के लोग थे दोनों भाइयों का परिवार आसपास के मकान में ही रहता था जिसमें कुल 12 लोग रहते थे, लेकिन जिस दौरान बिजली गिरने की घटनाएं उसे समय यह दोनों मृतक दरवाजा के पास थे और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों लोगों की मौत हो गई । बाकी परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित बचाए जा रहे हैं घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया है माहोल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।

पुलिस के अनुसार बताया गया है कि ग्राम सरपाणी में आकाशीय बिजली गिरने के कारण दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है दोनों को सीएचसी घाट लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है मृतक व्यक्तियों का नाम (1) जयप्रकाश पुत्र दीवानी लाल ग्राम सरपाणी उम्र 31 वर्ष (2) हेमा देवी पत्नी नरेश लाल पता उपरोक्त उम्र 35 वर्ष थानाध्यक्ष थाना नंदा नगर घाट सीएचसी घाट में मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *