Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

माओवादी गुट के सरगना की बुरी तरह पिटाई के बाद मौत, झारखंड में दो अन्य घायल

झारखंड के लातेहार जिले में माओवादियों से अलग हुए एक गुट के सरगना की ग्रामीणों ने कथित तौर पर पिटाई कर दी। इस दौरान उसके दो अन्य सदस्य पर भी ग्रामीणों का गुस्सा फूटा। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की मौत हो गई। घटना सोमवार रात को चंदवा पुलिस थाने के अंतर्गत बारी गांव में हुई।

क्या है मामला?
दरअसल, लातेहार जिले में माओवादियों के अलग हुए गुट झारखंड संघर्ष मुक्ति मोर्चा (झासमुमो) के प्रमुख को ग्रामीणों ने कथित तौर पर बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना में झासमुमो के दो सदस्य गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घटना चंदवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बारी गांव में सोमवार रात हुई।

वसूली को लेकर झड़प
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन झारखंड संघर्ष मुक्ति मोर्चा के सदस्यों और ग्रामीणों के बीच वसूली को लेकर झड़प हुई। लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा कि गुट के सात सदस्य गांव के एक ईंट भट्ठे पर वसूली के लिए गए थे, जिसके बाद झड़प शुरू हो गई। इस दौरान झासमुमो के सरगना किशोर उर्फ अभय नायक और दो अन्य सदस्यों को ग्रामीणों ने पीट दिया, जबकि चार अन्य मौके से भागने में सफल रहे।

कई आपराधिक मामले दर्ज थे
उन्होंने बताया कि नायक ने चंदवा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों का इलाज जारी है। अधिकारी ने कहा कि नायक के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वह पहले भी जेल जा चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *