युवा कल्याण विभाग के अन्तर्गत बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन का मंत्री रेखा आर्य ने किया उद्घाटन

उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने आज आमवाला, देहरादून में युवा कल्याण विभाग के अन्तर्गत बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन का उद्घाटन किया, वहीं कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं। साथ ही इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेला और कार्यक्रम में अपने वाद्य यंत्रो से शानदार प्रस्तुति देने वाले बच्चों को सम्मानित किया।

बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन का मंत्री रेखा आर्य ने किया उद्घाटन
बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन का मंत्री रेखा आर्य ने किया उद्घाटन

उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास रेखा आर्य ने कहा कि इस क्रीड़ा हाल के बनने से निश्चित ही हमारे खिलाड़ियों की खेल में आ रही दिक्कतें दूर होंगी और वह अपने हुनर को और अधिक बेहतर निखार सकेंगे। इस क्रीड़ा हॉल की कुल लागत 4 करोड़ 75 लाख है, जहाँ खेल महाकुम्भ में चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बैडमिंटन, जूड़ो, कराटे, टेबल टेनिस, कबड्डी सहित अन्य खेलों में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा।

इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण अभिनव कुमार, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण जितेन्द्र सोनकर, जॉइंट डायरेक्टर युवा कल्याण अजय कुमार, जॉइंट डायरेक्टर खेल धर्मेंद्र भट्ट, उपनिदेशक युवा कल्याण शक्ति सिंह, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश मंमगाई, जिला क्रीड़ा अधिकारी शवाली गुरुंग  सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *