Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर मनी माई मंदिर के जंगल में संदिग्ध अवस्था में मृत मिले दर्जन भर से ज्यादा बंदर

देहरादून:- देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर बृहस्पतिवार को मनी माई मंदिर के जंगल में संदिग्ध अवस्था में दर्जन भर से ज्यादा बंदर मृत मिले। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि बंदरों ने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया है, जिसकी वजह से सभी बंदरों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम भी पहुंच गई।

हर्रावाला पुलिस चौकी इंचार्ज कमलेश गौर ने बताया कि करीब 16 बंदर मृत अवस्था में मिले हैं। एक बंदर जिंदा था जिसे रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने बताया कि मृत बंदरों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। काफी संख्या में मृत बंदरों की सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वन विभाग के अधिकारी भी मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *