Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

अब अधिकारियों से सोमवार को जनता ऐसे कर सकेंगी मुलाकात, जानिए पूरी खबर

देहरादून: उत्तराखंड शासन / सचिवालय स्तर के अधिकारियों के द्वारा जन सामान्य से भेंट एवं जन समस्याओं के निस्तारण हेतु सुलभ रहने के निर्मित सम्यक विचारोपरात निर्णय लिया गया है कि शासन / सचिवालय स्तर पर प्रत्येक सोमवार को कोई बैठक (तात्कालिकता के दृष्टिगत अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर) आहूत नही की जायेगी तथा समस्त अधिकारीगण सोमवार को (अवकाश होने की स्थिति को छोड़कर) अपने कार्यालय कक्ष में जन सामान्य / जन प्रतिनिधियों से भेंट हेतु सुलभ रहेंगे।

उक्त के क्रम में सम्यक विचारोपरांत यह निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक सोमवार प्रवेश मंत्र कार्यालय द्वारा जन सामान्य जन प्रतिनिधियों को सचिवालय में प्रवेश हेतु प्रवेश पत्र ऑनलाईन प्रकियों के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों के निजी स्टाफ द्वारा आगन्तुक पर्ची के आधार पर भी जारी किये जा सकेंगें तथा समस्त आगन्तुको को अपना पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आई.डी. ऑफिस आई.डी. तथा ड्राइविंग लाईसेंस आदि) दिखाने पर ही प्रवेश पत्र जारी किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *