Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

‘9 वर्ष उत्कर्ष के’ महोत्सव में पद्मश्री डॉ. प्रीतम भरतवाण एवं लोकगायिका कल्पना चौहान ने अपनी गीतों से बांधा समा

देहरादून:-  सूचना विभाग एवं MDDA के संयुक्त तत्वावधान में देहरादून में आयोजित 5 दिवसीय ‘9 वर्ष उत्कर्ष के’ विकास और संस्कृति का महोत्सव तथा देश के असीम विकास यात्रा कार्यक्रम में जागर सम्राट पद्मश्री डॉ. प्रीतम भरतवाण व लोकगायिका कल्पना चौहान ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया व विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्टालों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बेचा गया।

May be an image of 10 people, people dancing, violin and text

कार्यक्रम के दौरान लोगों में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम परिसर के विभिन्न स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। लेजर शो के माध्यम से भी विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक सूचना आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

May be an image of 2 people, people dancing and crowd

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *