Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

टमाटरों के फिर बढ़े दाम, अन्य सब्जियों में भी लगातार उछाल

देहरादून:- एकबार फिर देहरादून में टमाटर के दाम आसमान छूने लग गए हैं। वहीं टमाटर 150 से 160 रुपये प्रति किलो में मिल रहा है। अन्य सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। टमाटर महंगे होने के चलते आम इंसान की जेब पर बोज बढ़ गया है।  

मानसून सीजन में बारिश बंद होने का नाम नहीं ले रही है। ज्यादा बारिश होने के चलते फसल खराब होने लग गई है साथ ही पूरे देश में टमाटर की कमी के कारण बाहर से भी टमाटर दून मंडी में नहीं पहुंच पा रहा है। वहीं अन्य सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल आने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। सचिव मंडी विजय थपलियाल ने बताया कि बारिश के कारण पहाड़ों से पर्याप्त मात्रा में टमाटर और सब्जियां नहीं पहुंच पा रही हैं। इसका असर दामों पर पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *