Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

 चमोली के देवाल में सड़क दुर्घटना, कार गदेरे में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत

चमोली:-  चमोली के देवाल में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। देवाल बाजार के पास एक कार अनियंत्रित होकर गदेरे में गिर गई। इस दौरान चालक की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कार चालक रणजीत सिंह निवासी इच्छोली गांव अपने घर जा रहा था। बाजार से आगे जाते ही कार अनियंत्रित होकर सड़क से 75 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी।

इच्छोली के पूर्व प्रधान नरेन्द्र बिष्ट ने बताया कि घटना से गांव में शोक की लहर है। इधर, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से निकाला। पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *