Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के स्वागत में निकाले जाने वाली रैली के दौरान हुआ हादसा

उत्तराखंड के नवनियुक्त युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत एक हादसे में घायल हो गए दरअसल शशांक रावत युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष बनने पर देहरादून भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह रखा था
भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के स्वागत में निकाले जाने वाली रैली के दौरान हादसा हो गया। गैस के गुब्बारे फटने से शशांक रावत घायल हो गए। मोर्चा के कार्यकर्ता उन्हें कोरोनेशन अस्पताल लाए, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रैली में पहुंचे थे। इसी दौरान गैस का गुब्बारा फटने से घायल हो गए। हादसे के कारण रैली रद्द कर दी गई। दरअसल शशांक रावत के युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष बनने पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह रखा था।
भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत जैसे ही ओपन जीप में चढ़े तो उसी दौरान जीप पर बंधे गुब्बारों में आग लग गई और जीप में चढ़े सभी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत आग की चपेट में आने से झुलस गए। आनन-फानन घायलों को अस्पताल में भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *