Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

मुख्यमंत्री ने बिलौना में रोडवेज डिपो में आयोजित कार्यक्रम में भू कानून को लेकर दिया बड़ा अपडेट

उत्तराखंड विधानसभा 2022 से पहले उत्तराखंडवासियों ने भू कानून की मांग को पुर जोरो शोरो तरीके से उठाई थी, वहीं इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि सरकार इस पर गंभीर है औऱ जल्द इस पर फैसला लिया जाएगा। रविवार को कुमाऊं दौरे के दौरान बागेश्वर में 21.98 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने बिलौना में रोडवेज डिपो में आयोजित कार्यक्रम में धामी ने भू कानून को लेकर बड़ा अपडेट दिया।
भू कानून को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “भू-कानून कमेटी की रिपोर्ट तैयार हो गई है। इस पर अंतिम निष्कर्ष निकाला जा रहा है, जल्द ही उत्तराखंड में भू-कानून लागू कर दिया जाएगा”। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। नागरिक संहिता लागू करने के लिए गठित कमेटी की ओर से बनाया गया ड्राफ्ट जल्द ही सरकार के सामने होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *