Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राज्य में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन जल्द बनाने के लिए किया अनुरोध

नई दिल्ली:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय से भेंट कर उत्तराखण्ड में औद्योगिक विकास के लिये मिल रहे केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

May be an image of 2 people, people standing, flower and indoor

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से राज्य में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन जल्द बनाने के लिए अनुरोध किया। साथ ही उत्तराखण्ड में इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स एवं बैटरी उत्पाद में निवेश के लिए सहायता का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने ऑटोमोटिव उद्योग में नवाचार और नई तकनीक पर शोध एवं प्रोत्साहन के लिए प्रदेश में इंडस्ट्री पार्टनर के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू करवाने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने राज्य में औद्योगिक विकास के लिए केंद्र सरकार से हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

May be an image of 2 people, people sitting and indoor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *