Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में वोट डालने की प्रक्रिया उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में हुई सम्पन्न

पूरे देश के साथ ही आज उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में वोट डालने की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारियों की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस   कमेटी (पीसीसी) के निर्वाचित सदस्यों द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु सम्पन्न हुए चुनाव में पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी (पीआरओ) जी.सी. चन्द्रशेखर, सांसद, ए.पी.आर.ओ. मनोज भारद्वाज, ए.पी.आर.ओ. जयशंकर पाठक एवं डीआरओ देहरादून धर्मेन्द्र सोलंकी तथा एडीआरओ हर्ष बंसल द्वारा चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाई गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित उत्तराखण्ड प्रदेश के 223 प्रदेश प्रतिनिधियों (पी.सी.सी. सदस्यों) में से 197 ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में स्थापित पोलिंग बूथ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन एवं डी.पी. सिंह ने नई दिल्ली में, पूर्व सांसद एवं पीआरओ बिहार प्रदेश प्रदीप टम्टा एवं डीआरओ बिहार हरीश ऐठानी ने पटना में, पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पीआरओ झारखण्ड प्रकाश जोशी ने रांची में, एपीआरओ राजस्थान जयेन्द्र रमोला ने जयपुर में तथा मनीष खण्डूरी, राजपाल बिष्ट, वैभव वालिया, पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण एवं माहित वालिया के पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के चलते कर्नाटक प्रदेश में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उत्तराखण्ड प्रदेश से कुल 209 प्रदेश प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव मे मतदान किया।

ज्ञातव्य हो कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खडगे एवं वरिष्ठ नेता शशि थरूर उम्मीदवार के रूप में चुनाव में खडे हैं। मतदान स्थल पर पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता करते हुए उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मतदान के माध्यम से होता है जबकि कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाने वाली पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कब नियुक्त हो जाते हैं लोगों को इसका पता समाचार चैनलों के माध्यम से मिलता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश चुनाव अधिकारी (पीआरओ) जी.सी. चन्द्रशेखर एपीआरओ मनोज भारद्वाज, एपीआरओ जयशंकर पाठक, डीआरओ देहरादून धर्मेन्द्र सोलंकी, एडीआरओ हर्ष बंसल, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवारों के पोलिंग ऐजेंटों एवं चुनाव में लगे अन्य मतदान कर्मियों, कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं तथा सुरक्षा कर्मियों का शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न करवाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों (पी.सी.सी. सदस्यों) को मतदान में प्रतिभाग करने के लिए आभार व्यक्त किया तथा मतदान में सहयोग के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *