Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

गंगा किनारे और खुले आसमान के नीचे सीएम धामी सहित हजारों साधकों ने योग क्रियाओं का उठाया आनंद

बीते शाम को सीएम धामी अपने परिवार सहित परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे थे। जहां आश्रम में ऋषियों ने मंत्रोच्चारण और शंखनाद की ध्वनियों के साथ उनका स्वागत किया।

वहीं आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी और परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के सानिध्य में हजारों लोगों ने सुबह 6.30 बजे एक साथ खुले आसमान के नीचे योग क्रियाओं आनंद उठाया। यहां मुख्यमंत्री योग साधकों के साथ अपने अनुभव और विचार भी साझा किए।

योगनगरी के रूप में विख्यात ऋषिकेश में देश-विदेश के लोगों ने ख्याती प्राप्त की है। यहां विश्वभर से लोग योग, अध्यात्म और ध्यान का ज्ञान ग्रहण करने आते हैं। ऋषिकेश में योग को लेकर लोगों में इस कदर जुनून है कि हर घर से एक व्यक्ति योग करता हुआ नजर आएगा।ऋषिकेश में करीब 450 योग प्रशिक्षण केंद्र हैं और यहां बच्चों की जीवनचर्या का हिस्सा जिम नहीं बल्कि योग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *