Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

जखोली ब्लॉक के टाट गांव में एक परिवार के तीन सदस्यों की जंगली मशरूम खाने से तबीयत खराब

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में जखोली ब्लॉक के टाट गांव में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के तीन लोग बीमार हो गए। बीमारों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी लोगों की स्थिति खतरे से बाहर है। कल दोपहर को टाट गांव के विजेंद्र सिंह जंगल से मशरूम लेकर आया। घर में पत्नी सूमा देवी, बेटा सुमित के साथ उन्होंने मशरूम की सब्जी खाई। कुछ देर बाद ही उन्हें चक्कर आने के साथ ही उल्टी होने लगी।  शाम को ग्रामीण उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *