Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

UP Monsoon Update: बरेली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, जानें लखनऊ समेत प्रदेश का मौसम अपडेट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटों में पश्चिमी यूपी के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी दर्ज की गई। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश का दौर जारी रहा और कुछ जगहों पर भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आईं।

26 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, बस्ती, देवरिया, गोरखपुर, महाराजगंज, अयोध्या, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, कुशीनगर, संत कबीर नगर और संत रविदास नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और कहीं-कहीं बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बरेली और शाहजहांपुर में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड

पिछले 24 घंटों में बरेली और शाहजहांपुर में बारिश ने नया रिकॉर्ड बनाया। बरेली में 381 मिलीमीटर और शाहजहांपुर में 227 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों जिलों में यह अब तक की सबसे अधिक बारिश बताई जा रही है।

सामान्य से 118 फीसदी ज्यादा बारिश

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश का आंकड़ा भी सामान्य से काफी अधिक रहा। इस अवधि में जहां 7.4 मिलीमीटर बारिश सामान्य मानी गई थी, वहीं 16.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। यह सामान्य से करीब 118 फीसदी अधिक है।

लखनऊ में बादल छाए रहने के आसार

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

बस्ती रहा प्रदेश का सबसे गर्म जिला

सोमवार को बस्ती प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के आसपास रहा। वहीं, हरदोई में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से करीब 6 डिग्री कम रहा।

अगले 2-3 दिन पूर्वी यूपी में बारिश का दौर

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 2 से 3 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके बाद धीरे-धीरे बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *