Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

आज विक्रम-ऑटो, बस और ट्रकों का दून में चक्काजाम

देहरादून : ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर की अनिवार्यता और देहरादून, हरिद्वार जिले में दस साल से पुराने विक्रम, ऑटो बंद करने के विरोध में आज मंगलवार को प्रदेशभर में चक्काजाम है।इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में पहुंच रहे लोगों को वाहन नहीं मिल रहे हैं। सड़कों पर इक्के दुक्के वाहन ही दिख रहे हैं। बता दें कि परिवहन विभाग ने देहरादून के डोईवाला और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में निजी सहभागिता से ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर शुरू किए हैं। वाहनों की फिटनेस अनिवार्य करने के विरोध में विक्रम, ऑटो, बस, ट्रक, सिटी बस संचालक विरोध कर रहे हैं।

वहीं, आरटीए देहरादून के दस साल से पुराने डीजल ऑटो, विक्रमों का संचालन बंद करने के फैसले का भी भारी विरोध हो रहा है। उत्तराखंड विक्रम, ऑटो रिक्शा परिवहन महासंघ, सिटी बस सेवा महासंघ सहित गढ़वाल मंडल की करीब 15 यूनियनों के साथ ही कुमाऊं मंडल की यूनियन भी इसमें शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *